नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जंगली सूअर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल , चिकित्सालय भर्ती जनक राम वर्मा अलावल / गोंडा उतरौला मार्ग पर जंगली सूअर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। बताते चलें ग्राम पंचायत सिसऊर अन्दूपुर क्षेत्र में स्थित गोंडा उतरौला मार्ग पर जंगली सूअर से टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस चौकी सालपुर पुलिस को दी। सालपुर पु

1 min read

 711 views

 

 

 

जनक राम वर्मा

अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / गोंडा उतरौला मार्ग पर जंगली सूअर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से । बताते चलें ग्राम पंचायत सिसऊर अन्दूपुर क्षेत्र में स्थित गोंडा उतरौला मार्ग पर जंगली सूअर से टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस चौकी सालपुर पुलिस को दी। सालपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया की बाइक चालक रंजन पाठक पुत्र रामविलास पाठक व ओम प्रकाश पाठक पुत्र बालक राम निवासी भोपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा बाइक से गोंडा की तरफ जा रहे थे अचानक गोंडा उतरौला मार्ग पर जंगली सूअर के आ जाने से बाइक चालक अन्यत्रित होकर जंगली सूअर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां पर काफी लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हमराही सिपाहियों को भेजकर मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया सड़क पर लगी भीड़ को पुलिस द्वारा हटवाया गया और आवागमन चालू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!