नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रास्ते की जमीन पर किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,219 views

रास्ते की जमीन पर किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

 

 

अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / मुजेहना के ग्राम रूद्रगढ़ नौसी के पंडित पुरवा निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ता अवरुद्ध होने से आने जाने में हो रही है परेशानी। पंडित पुरवा निवासी कल्पनाथ पांडे ने बताया कि रास्ता व खलिहान तथा खाद गड्ढा आदि की जमीन को भभूती पुत्र राम प्यारे व अमरनाथ पुत्र भभूती ने अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिए हैं। जो कि उपरोक्त रास्ता व अन्य भूमि नक्शा नजरी में दर्ज है। उसी रास्ते से होकर गांँव के लोग सहित अन्य गांवों के लोग आते जाते थे। पीड़ित कल्पनाथ पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले लेखपाल द्वारा चकमार्ग का गलत तरीके से पैमाइश कर उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं विपक्षी गणों ने दबंगई के बल पर पक्का निर्माण करके रास्ता पूर्व से बंद कर दिए हैं। और धमकी देते हैं कि जो रास्ता नक्शा नजरी में दर्ज है उसे किसी ने नहीं ले पाया है तो इस रास्ते को भी कोई नहीं ले पाएगा। उन्होंने बताया कि विपक्षियों के दबंगई से मैं काफी परेशान हूं। ऐसी दशा में जिला अधिकारी गोंडा को शिकायती पत्र देकर विपक्षीगणों के चंगुल से रास्ता खाली कराने की मांग की है ताकि लोगों का आवागमन हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!