गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भानपुर पुलिस ने किया पैदल गस्त
1 min read
2,369 views
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भानपुर पुलिस ने किया पैदल गस्त
मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / थाना तरबगंज के पुलिस चौकी भानपुर के चौकी प्रभारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही कमर कस लिया है । और पैदल गश्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है
चौकी प्रभारी भानपुर सोम प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर आने वाले गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य क्षेत्र में पैदल गस्त कर सतर्कता बढ़ती जा रही है और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया कि गणतंत्र दिवस को सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसमें कोई भी दखलअंदाजी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही बाजार वासियों और क्षेत्रवासियों को चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने जागरुक किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
