प्राइमरी पाठशाला भवन को रातों-रात किया गया ध्वस्त, गांव वासियों में रोष,जिम्मेदारों को जानकारी नहीं
1 min read
887 views
प्राइमरी पाठशाला भवन को रातों-रात किया गया ध्वस्त, गांव वासियों में रोष,जिम्मेदारों को जानकारी नहीं

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव/ मनकापुर ब्लाक के के एक ग्राम पंचायत में बने प्राइमरी स्कूल को रातों-रात गिरवा दिया गया ।जिससे गांव वालों में रोष व्याप्त है।
ग्राम पंचायत हहहवा में बने प्राइमरी पाठशाला स्कूल ग्राम प्रधान द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गिरवा दिया गया। लोगों को जब सुबह पता चला तो लोग काफी गुस्सा में लिखें। गांव के ही पारसनाथ सिंह ने ट्वीट करके जिलाधिकारी तथा सीडीओ, व बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है । सूत्रों का कहना है कि जब ऐसा कुछ होता है तो पहले इसकी नीलामी की सूचना तहसील पर चस्पा की जाती है व अखबारों में गजट कराया जाता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ना ही किसी को सूचना दी गई रातो रात जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
