नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जबरन एन पी एस कटौती के विरोध माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,036 views

जबरन एन पी एस कटौती के विरोध माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

 

 

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर जबरन एन पी एस कटौती के आदेश के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरने में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने एक स्वर में जबरन एन पी एस कटौती के तुगलकी फरमान का विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने करते हुए कहा कि वित्त नियंत्रक का प्रान आवंटन के बिना वेतन न देने का आदेश एक तुगलकी फरमान है इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। जबरन एन पी एस कटौती किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।जिला मंत्री अजित तिवारी ने कहा ने कहा कि संगठन सभी सम्मानित शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है ।इस एन पी एस कटौती के आदेश के, विरोध हेतु संगठन को अगर कोर्ट भी जाना पड़े तो हम उसके लिए तैयार है।धरने को वीर विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, यशवन्त पाण्डेय, शुशील कुमार मिश्र, मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया।

अंत में समस्त पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय को दिया गया। धरने में माधवराव शुक्ला, ,संतोष सिंह, दयाशंकर प्रजापति,मनोज शर्मा, ए आर पी संजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार मौर्य, आर पी सिंह,पुष्कर तिवारी, शुशील कुमार पांडेय,नूर मोहम्मद,निवेदिता, शकुंतला शुक्ला, विष्णु गुप्ता, बी एन सिंह, वंदना शुक्ला,रमेश मिश्रा,सुरेश कुमार, परमेंद्र शर्मा, आशीष दुबे, अवनीश मिश्रा,अवनीश पाण्डेय, सुषमा पाठक, ममता सिंह,प्रतिभा सिंह, अमिता श्रीवास्तव,रेनू सिंह,संजय कुमार आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!