नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत, मोतीगंज पुलिस ने वाहन चालक को को किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,709 views

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत, मोतीगंज पुलिस ने वाहन चालक को को किया जागरूक

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोतीगंज पुलिस ने कहोबा चौराहे पर मंगलवार दोपहर को अभियान चलाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें कान में मोबाइल लगाकर बात ना करें या कान में लीड लगाकर मोबाइल से बात ना करें ऐसा करने पर आपके आगे या पीछे से आने वाले वाहनों की आवाज आपको नहीं सुनाई देगी जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन।

थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने मंगलवार को कहोबा चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स के साथ सभी लोगों को किया जागरूक । थानाअध्यक्ष ने हमराही सिपाहियों के साथ पहुंचकर दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाएं ,और यातायात नियमों का पालन करें बाइक चालक हेलमेट लगाएं वही चार पहिया वाहन चालकों को बताया गया कि बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं, अगर आपके आगे या पीछे कोई वाहन आती है तो उसको ओवरटेक ना करें जिसे दुर्घटना से बचा जा सके ।

इस दौरान कहोबा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम मौजूद रहे,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!