ग्रामीणों ने कोटेदार पर मानक के अनुरूप राशन वितरण न करने का आरोप लगाया
1 min read
972 views
ग्रामीणों ने कोटेदार पर मानक के अनुरूप राशन वितरण न करने का आरोप लगाया
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / विकासखंड बभनजोत के ग्राम रसूलपुर खान में ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि 2 दिन पहले अंगूठा लगवा लेने के बाद भी नहीं दे रहे राशन ग्रामीणों में आक्रोश।
आज ग्रामीणों ने कोटेदार अर्पणा देवी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर समय से राशन वितरण ना करने की वजह से सुबह कोटेदार के यहां राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्रामीणों ने कोटेदार के पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राशन समय से ना वितरण करके बल्कि राशन कार्ड धारकों से दबंगई से पेश आते हैं। वहीं दर्जनों कार्ड धारक बिना राशन लिए निराश होकर घर लौटने पर मजबूर हो गए। वही राजू ने बताया कि राशन मांगने पर गोल गोल घुमा रहे हैं, अंगूठा लगवाने के 2 दिन बाद भी राशन नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान से किया है जबकि ग्राम प्रधान रामखेलावन वर्मा ने बताया कि हम इस समस्या को संबंधित बिभाग को अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। इस बावत सेप्लाई इंस्पेक्टर मनकापुर ने बताया कि यदि अगर राशन की कटौती किया जाता है तो जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।
