नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कार की ठोकर से युवक की मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,441 views

नवाबगंज /गोंडा युगनव टाइम्स लाइव मनकापुर मार्ग पर सिरसा फार्म के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया।जहां गंभीर अवस्था में होने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी युवक सुनील कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र राम गुलाम यादव रविवार की शाम को लगभग नौ बजे नवाबगंज बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था कि सिरसा फार्म के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घायल अवस्था पड़ा युवक सुनील है। लोगों ने घटना कि सूचना प्रधान और घायल के परिजनों को दी। प्रधान प्रतिनिधि हाफिज अली और परिजन उसे पहले कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए जंहा उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे नवाबगंज सीएचसी लेकर पंहुचे जहां उसे आयुष चिकित्सक अनूप तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा दौलत राम यादव ने बताया कि ड्यूटी पर कोई भी डाक्टर मौजूद नही मिले। मौक़े पर मौजूद फार्मेसिस्ट ओम नरायन मिश्रा ने फोन कर के आयुष चिकित्सक अनूप तिवारी को बुलाया और उन्होंने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोंडा भेज दिया गया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!