उप निरीक्षक एवं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने स्वच्छ भारत के तहत मोतीगंज बाजार में की साफ-सफाई
1 min read
406 views
उप निरीक्षक एवं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने स्वच्छ भारत के तहत मोतीगंज बाजार में की साफ-सफाई
मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने स्वच्छ भारत के तहत रविवार सुबह सुबह मोतीगंज बाजार में पहुंचकर पूरे मोतीगंज बाजार में साफ सफाई की
उप निरीक्षक एवं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह सिंह ने संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि हमारा पहला उद्देश्य साफ-सफाई है ।अगर साफ सफाई रहेगा तो बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वच्छ भारत मिशन कामयाब होगा भूपेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह मूल रूप से जनपद गोंडा के मनकापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गढी थाना मोतीगंज के मूल निवासी है , किसान के घर में पैदा हुए इनके पिता का नाम सुख मंगल सिंह है ।उन्होंने अपने बेटे भूपेंद्र सिंह को अच्छा कार्य करने के लिए शुरू से ही उत्साहित किया और समाज सेवा करने के लिए भी इनको अच्छी खासी पढ़ाई कराई जो आज जनपद संत कबीर नगर पुलिस लाइन में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। जब भी वह घर छुट्टी पर आते हैं तो समाज सेवा ही करते हैं उन्होंने रविवार सुबह 6:00 बजे से ही पहुंच कर पूरे बाजार में स्वस्थ भारत के तहत साफ सफाई की जिसकी बाजार वासियों ने काफी सराहना की।
