नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,बीमारी के चलते मानसिक अवसाद में था छात्र

1 min read

 700 views

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,बीमारी के चलते मानसिक अवसाद में था छात्र

पुलिस को मिला 8 जिंदा बम ,एक व्यक्ति गिरफ्तार

अयोध्या ( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर कोतवाली के महाजनी टोला में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीमारी के चलते मानसिक अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।शुक्रवार को महाजनी टोला जैन मंदिर के पास 18 वर्षीय अभिषेक गौड़ का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह साकेत महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और गत वर्ष 14 मार्च को हुई दुर्घटना के बाद बीमार चल रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पिता चाट का ठेला लगाते हैं और बीमार बेटे का जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर वर्मा से उपचार करा रहे थे। पिता जय प्रकाश का कहना है कि इधर कुछ दिनों से बेटे का मानसिक अवसाद बढ़ गया था, जिसके चलते वह अपना काम बंद कर देखभाल में जुटे थे। उनका कहना है कि इसी बीमारी और मानसिक अवसाद के चलते अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में बीमारी और मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!