नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

फ्रॉड की गई धनराशि ₹2,28,500/ पुलिस ने कराई वापस

1 min read

 359 views

फ्रॉड की गई धनराशि ₹2,28,500/ पुलिस ने कराई वापस

 

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है । पीड़ित दिनेश कुमार पांडे पुत्र रघुनायक पांडे निवासी ग्राम चंदापुर बालचंद पुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा ने थाना वाजीरगंज को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में फर्जी बैंक कस्टमरकेयर बताकर पैसे वापिस भेजने के नाम पर ओ0टी0पी0 शेयर कर दिये जाने से बैकं खाता से रुपये ठगी कर लिये जाने की शिकायत की थी । थानाध्यक्ष वजीरगंज ने प्रकरण को संज्ञान मे लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारीगण को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। 

 जिस पर साइबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा 1930 से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु0 2,28,500/- को पीड़ित के खाते में वापस कराया। धोखाधड़ी के रकम वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा थाना वजीरगंज पुलिस को बुके भेट कर सह्रदय धन्यवाद दिया गया । किसी भी अंजान व्यक्ति के फोन कॉल पर कभी भी बैंक डिटेल, एटीएम डिटेल व ओ0टी0पी0 कभी शेयर न करें । साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!