नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व मंडल स्तरीय क्रिकेटर का निधन शोक की लहर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 410 views

नवाबगंज गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नवाबगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मंडल स्तरीय क्रिकेटर रह चुके राकेश कालरा उर्फ बूबू का ह्रदयाघात से निधन हो गया। वे लगभग 53 वर्ष के थे।

 

https://www.yugnavtimeslive.in/archives/1906

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और पूर्व में मंडल स्तरीय क्रिकेटर रह चुके राकेश कालरा उर्फ बूबू को गुरूवार की सुबह दिल का दौरा प़डा परिवार के लोग उन्हें लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए जंहा चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना पर कस्बे के लोग स्तब्ध रह गये। उनके आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति डॉ अशोक सिंह, अल्पना सिंह, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, डॉ विनोद त्रिपाठी, बाबूलाल शास्त्री, भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव , रमाकांत भार्गव, रंजन भार्गव, सूरज लाल गुप्ता, चंदन तिवारी, टोनी सिंह, विवेक पांडे, नकुल गुप्ता , राजू कश्यप ,अभिषेक पांडे, अनूप सिंह, राहुल तिवारी, भाजपा नेता सूर्यलाल दूबे राजेश गुप्ता जितेन्द्र मौर्या सहित कस्बे व्यापारी, शिक्षक, राजनीतिज्ञों एवं हर वर्ग के लोगों सहित क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पंहुच कर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहें हैं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!