नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छुट्टा पशुओं का आतंक से किसान परेशान , पलक झपकते ही फसलों को कर देते हैं चौपट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 395 views

झुंड के झुंड छुट्टा पशुओं का आतंक से किसान परेशान, पलक झपकते ही फसलों को कर देते हैं चौपट

 

 

अलावल देवरिया गोंडा। पंडरीकृपाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में झुंड के झुंड छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान पलक झपकते ही किसानों की फसलों को छुट्टा पशु चरकर कर देते हैं चौपट। बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बब्लू तिवारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सिसऊर अन्दूपुर तथा आस-पास के अन्य क्षेत्रों में इस समय छुट्टा आवारा पशुओं का काफी आतंक है। यह पशु किसानों के फसल को चरकर बर्बाद कर देते हैं तथा आने जाने वाले सड़कों पर भी खुल्ला घूमते रहते है। जिससे दुर्घटना की भी सम्भावना बनी रहती है। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है फिर भी किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन-रात अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं।मौका पाते ही छुट्टा पशु उनके खेतों में जाकर फसलों को चरकर चौपट कर देते हैं और किसान अपना पेट पकड़ कर रह जाते है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बब्लू तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत परसा-सोहसा, उकरा, खरहंटिया,नौसी में गौ आश्रय केंद्र बना हुआ है। फिर भी जगह जगह गौ आश्रय केन्द्र होने के बावजूद छुट्टा जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक से संबंधित कर्मचारी से कई बार बात भी किया गया लेकिन कोई ठोस उत्तर नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभारी एडीओ पंचायत शिवम सिंह से दूरभाष पर बात हुई और बताया गया कि कई लोगों को छुट्टा जानवरों ने चोटिल कर दिया है और कई लोग घायल हो गए हैं। सांड के मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई इसलिए छुट्टा जानवर से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सिसऊर अन्दूपुर चौराहे के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर छुट्टा जानवर से टकराने की वजह से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। किसानों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाने व गौशाला में छुडवाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!