उत्तर प्रदेश की ई डिस्ट्रिक्ट सेवाएं एक सप्ताह से बंद प्रमाणपत्र न बनने से कई सुविधाओं से वंचित
1 min read
465 views
उत्तर प्रदेश गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव) E-district पोर्टल लगभग 1 सप्ताह से बंद चल रहा है जिससे प्रदेश के समस्त जिलों के लोग आय, जाति , निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र खतौनी प्रमाणित प्रति निकालने में असमर्थ हो गए हैं । सूत्रों से पता चला है कि ई पत्रीका डिस्ट्रिक पोर्टल में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं जिसे ठीक होने में अभी भी कुछ समय लग सकता है बताते चलें कि ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है । हैसियत राशन कार्ड तथा अन्य कई प्रकार के आवेदन होते हैं । ई डिस्टिक से ही प्रमाणित प्रति खतौनी की भी निकाली जा सकती है जिससे लोगों को किसी दूसरे तहसील या सुदूर तहसीलों में जाकर चक्कर नहीं लगाने पड़ते ऐसे में 1 सप्ताह से पोर्टल के बंद होने से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । सीएससी सेंटर पर जाकर वापस हो रहे हैं । किसी प्रकार का नया आवेदन नहीं हो पा रहा है जिला गोण्डा सी एस सी प्रबंधक सुनील तिवारी ने बताया कि ई डिस्ट्रिक्ट में बदलाव किया जा रहा है कुछ अपग्रेड होने के बाद जल्द ही चालू हो जाएगा और सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा ।
