नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत अपर जिला जज ने सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ की बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 405 views

जटा शंकर सिंह 

 

     गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेश के क्रम में श्री नितिन श्रीवास्तव, अपर जिला जज / एफटीसी-द्वितीय/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा की अध्यक्षता में जनपद गोण्डा के लीड बैंक मैनेजर के साथ समस्त मुख्य बैंक शाखा प्रबन्धकों की बैठक आहूत की गयी।।

      सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित लीड बैंक मैनेजर श्री अभिषेक रघुवंशी, इण्डियन बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक श्री अंशू अशल, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबन्धक श्री राजीव कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक श्री अजय कुमार, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक तथा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धकों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 11 फरवरी,2023 में अधिक से अधिक बैंक ऋण प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण। करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 11फरवरी,2023 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करावे। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबन्धकों द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक लगभग 13000 बैंक ऋण प्रकरणों को निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!