नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,113 views

MLC चुनाव की वोटिंग 30 जनवरी को होगी और मतगणना 2 फरवरी को होगी

 उत्तर प्रदेश (युगनव टाइम्स लाइव) प्रदेश शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें यूपी में स्नातक और शिक्षक खंड के MLC चुनाव की वोटिंग 30 जनवरी को होगी और मतगणना 2 फ़रवरी को होगी. इस चुनाव की मतदाता सूची आम चुनावों से अलग होती है. 

बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट में बरेली-मुरादाबाद स्नातक- जयपाल सिंह, कानपुर-उन्नाव स्नातक- अरुण पाठक, गोरखपुर-अयोध्या स्नातक- देवेन्द्र सिंह, कानपुर-उन्नाव शिक्षक- वेणु भदौरिया, झांसी-प्रयागराज शिक्षक- बाबूलाल तिवारी शामिल हैं. 

 

5 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म

बता दें उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 29 दिसंबर को की गई थी. इन सीटों में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनके निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है .

 

जिन सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा हैं,उनमें – गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरूण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीटें हैं . 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!