नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बच्चों से हुई मामूली विवाद में भिड़े ,पुलिस ने पांच के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 467 views

 

 

आर पी तिवारी

इटियाथोक (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के गांव तेलियानी पाठक मे रविवार की सायं बच्चों में हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। यहां खेलने को लेकर हुए विवाद में दोनो गुट लामबंद हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे व लाठी डंडे चले।इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में गांव के बच्चा राम मौर्य के घर में दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर घुस गए। मारपीट में बुधराम पुत्र बच्चा राम मौर्य व पत्नी सुमन देवी और पुत्री ललिता घायल हो गए। वहीं मारपीट की वारदात को किसी ग्रामीण ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह का कहना है, दोनों तरफ से कुल पांच लोगों के के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!