प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर बैरिया पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
1 min read
470 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / बिशुनपुर बैरिया स्थित पीएचसी पर को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से आए हुए मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण किया गया एवं उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। पीएचसी पर मौजूद डॉक्टर आशीष पांडे ने बताया कि हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को आयोजन किया गया। क्षेत्र से 29 मरीज आए हुए थे जिसमें सभी मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हर रविवार को पीएचसी बिशुनपुर बैरिया पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के मरीज आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते हैं और उन्हें बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवा दी जाती है। पीएचसी पर फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह,जेपी वर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार एएनएम मंजू यादव, सुमित्रा पाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा मेले में मौजूद रहीं।
