पीड़ित महिला शकुंतला देवी ने लगाई उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार, नहीं मिल पा रहा है न्याय
1 min read
564 views
पीड़ित महिला शकुंतला देवी ने लगाई उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार, नहीं मिल पा रहा है न्याय

प्रयागराज ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना सरायइनात पुलिस चौकी सहसो क्षेत्र के ग्राम सहसों अन्तर्गत पीड़ित महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है ।
पीड़ित महिला शकुंतला देवी पत्नी सतीश चन्द्र ग्राम सहसो थाना सरायइनात तहसील फूलपुर
जनपद प्रयागराज पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षी जटाशंकर मिश्रा पुत्र स्व ० केवला प्रसाद ग्राम बगई खुर्द को पीड़ित महिला ने जमीन लेने के लिए इकरारनामा अपने पक्ष में 8 लाख रुपए में कराया और चेक से 7 लाख रुपए दे दिए लेकिन अब विपक्षी न तो रूपए दे रहा है और ना ही जमीन, पीड़ित महिला शकुंतला देवी ने इसकी लिखित सूचना थाना सरायइनात को दिया थानाध्यक्ष द्वारा शिकायती पत्र ना लेकर पुलिस चौकी सहसो चौकी प्रभारी दयाराम के पास भेज दिया।
चौकी प्रभारी ने पीड़िता को गालियां देते हुए भगा दिया, तब पीड़िता क्षेत्राधिकारी फूलपुर मनोज कुमार सिंह के कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यवाही की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता को डांटकर भगा दिया, पीड़िता एडीजी प्रेम प्रकाश के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया तो चौकी प्रभारी दयाराम,और विपक्षी जटाशंकर मिश्रा व प्रार्थिनी शकुंतला देवी को कार्यालय में बुलाया गया, एडीजी जोन प्रयागराज ने सहसो चौकी प्रभारी दयाराम को आदेश किया की विपक्षी पूरा रूपए 2दिन में वापस कर देता है तो ठीक है, नहीं तो सुशंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करें और जेल भेज दो ।लेकिन चौकी प्रभारी आदेश को ना मानते हुए हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, और विपक्षी को जेल भी नहीं भेजा गया, विपक्षी इसके पहले भी हत्या, फ्राड जैसे कई संगीन अपराध कर चुके है।
