नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौशालाओं में ठंड से बचाव हेतु बोरा एवं अलाव का करें इस्तेमाल–डीएम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 406 views

  गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव )जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं पशुपालन विभाग के गौ संरक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विकासखंडवार पशु चिकित्सा अधिकारियों से गौ संरक्षण केंद्र व गौशालाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में रोड पर घूम रहे गौवंशो को तत्काल पकड़वा कर उनको अस्थाई को आश्रय केंद्र में संरक्षित करें, तथा सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में ज्यादा से ज्यादा गौवंशो को अस्थाई गो आश्रय केंद्र संरक्षित करना निश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गौशालाओं में संरक्षित गौ-वंशो के लिए ठंड से बचाव हेतु बोरा एवं अलाव का इस्तेमाल करें ताकि ढंग से गोवंश को कोई समस्या न होने पाये।

         बैठक में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाएं और शत-प्रतिशत समय से आधार सीडिंग कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में काम दिया जाय। साथ ही समस्त खंडविकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि गांव में अमृत सरोवर तालाब एवं चकरोड पर विशेष ध्यान देकर समय से सभी कार्य को कराना सूनिश्चित करें, साथ ही अमृतसर में जो भी कार्य होने हैं उसको एवं सार्वजनिक रास्ते का कार्य भी करवा लिया जाय, ताकि रास्ते को लेकर गांव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांवों में नालियों की व्यवस्था जरूर करा दिया जाय। ताकि जल निकासी की समास्या न होने पाये।

         बैठक में डीओ पीआरडी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि तत्काल योजना तैयार कर जनपद स्तरीय खेल कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर एवं राजस्व ग्राम स्तर पर खेल पर विशेष ध्यान दिया जाय।

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, अपर निदेशक पशुपालन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीजे पांडेय, समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!