नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एक्शन में तहसीलदार मनकापुर ,अवैध मिट्टी खनन पर लगातार हो रही कडी कार्यवाही । आठ ट्राली सहित लोडर पकड़ा 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 482 views

एक्शन में तहसीलदार मनकापुर ,अवैध मिट्टी खनन पर लगातार हो रही कडी कार्यवाही । आठ ट्राली सहित लोडर पकड़ा

 

 

मनकापुर ( गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर तहसीलदार की कार्यवाही 8 ट्रैक्टर व ट्राली सहित एक लोडर अबैधानिक मिट्टी खदान करते हुए पकड़ा ।जिससे जहां एक तरफ जनपद के राजस्व की बढ़ोतरी होगी वहीं दूसरी तरफ खनन माफियाओं के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं । तमाम सख्ती के बावजूद भी जनपद में अवैध मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रही है।

मनकापुर तहसील में स्थित ग्राम कोल्लाहर गांव में हजारों की राजस्व चोरी करते हुए खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही तहसीलदार पैग़ाम हैदर ने मौके पर पहुंच कर 8 ट्रैक्टर ट्रॉली व एक लोडर पकड़ कर अपने कब्जे में लेली। खनन कर ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार मनकापुर ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

भू संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए खदान माफिया कीमती मिट्टी को खुदाई कर रहे है।

तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि शीतकालीन भ्रमण पर निकले थे ,तभी मिट्टी खनन की सूचना मिली । पता चला कि अवैध रूप से मिट्टी की खनन हो रहा है ।पूछने पर पता चला कि कोई रॉयल्टी अदा नही की गई है ।

जिस पर सख्त कार्यवाही की गई है।वही इसी प्रकार विगत दिनों छपिया सहित कई स्थानों पर हो रही अवैध मिट्टी खनन को लेकर तहसीलदार मनकापुर ने कड़ी कार्यवाही की थी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!