नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अधिवक्ताओं ने लखनऊ में सड़क जाम कर काटा हंगामा,बड़े आंदोलन का दिया आगाज 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 433 views

अधिवक्ताओं ने लखनऊ में सड़क जाम कर काटा हंगामा,बड़े आंदोलन का दिया आगाज

 

 

लखनऊ ( युगनव टाइम्स लाइव) मोहनलालगंज में पुलिसकर्मियों द्वारा दो अधिवक्ताओं को पीटे जाने पर अधिवक्ता उग्र हो गए। आज सुबह अधिवक्ता कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अधिकारियों के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। दोपहर 1 बजे के आसपास वे पुनः धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग पर फिर से यातायात ठप्प गया। लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर समझा बुझाकर मामला शांति कराने का प्रयास करती रही ।

अधिवक्ता अश्वनी राठौर और अरुण ओझा रायबरेली की ओर से कार से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान शुक्रवार रात में मोहनलालगंज में एक स्वास्थ कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों अधिवक्ताओं पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस दोनों वकीलों को कोतवाली लेकर चली गई थी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 2 अधिवक्ताओं को हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा। इससे वकील बेहद नाराज़ थे।

आज 11 बजे अतरौली में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम भी था। इससे पहले ही अधिवक्ता एकजुट होकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गए। जिससे उच्च अधिकारियों के हाथपांव फूल गए अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए लखनऊ-रायबरेली नेशनल हाईवे पर पुनः धरने पर बैठ गए। वकील एक पुलिसकर्मी को खींचकर ले जा रहे थे। कई बार पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। अधिकारियों ने वकीलों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद ही अतरौली में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम शरू हो गया

 

।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!