नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एम्स इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव में दिखी, भारतीय संस्कृति की झलक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 504 views

एम्स इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव में दिखी, भारतीय संस्कृति की झलक

 

 

अरुण कुमार पांडेय

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शहर के प्रतिष्ठित एम्स इण्टर कालेज का 18वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परम्परा, धर्म, शिक्षा, देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, पर्यावरण में प्लास्टिक से प्रदूषण, गरीब बच्चों की शिक्षा पर जोर, भारतीय महिला आर्मी, होलिया नृत्य विभिन्न राज्यों के नृत्य, देश के संगीत के साथ साथ रामायण के दृष्य को विद्यालय प्रंागण में उतारा।

जिसे अभिभावकों, अतिथियों ने खूब सराहा। विद्यालय प्रबन्धक डा0 अभय श्रीवास्तव ने आये हुए सभी अतिथियों का, विभिन्न विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। डा0 अभय श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा विद्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम की शिक्षा देने वाला जिले का पहला विद्यालय है जो कि निरन्तर मजबूत शिक्षा बच्चों को देने के लिए कार्यरत है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा रहे। प्रबन्धक डा0 अभय श्रीवास्तव ने पूर्व छात्र नासा वैज्ञानिक सलाउद्दीन के माता पिता को सम्मानित किया। स्कूल कैप्टन माहिया रायचन्दानी, हेड गर्ल आयुषी दूबे, हेड ब्वाय अंकेश तिवारी ने व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम का संचालन अनवया श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य मालती रानी पुष्प भेंट करके सभी अतिथियों का स्वागत किया। ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट बतायी। कार्यक्रम में छात्र कुशल प्रकाश मिश्र, दुर्गेश प्रजापति, हरिओम पाण्डेय, अभिषेक कुमार, सुजीत यादव, शिवांश तिवारी, प्रिया गुप्ता, कोमल यादव, जानवी पाण्डेय, दीप्ति द्विवेदी सहित लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बार एसोसियेशन के अध्यक्ष महराज श्रीवास्तव, फौजदारी बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश पाण्डेय, निर्मल श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’, वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, पीपी यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव ने एवं श्रीमती निरुपमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में अवन्तिका पाण्डेय, सचिन, जानवी पाण्डेय आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गरिमा श्रीवास्तव, अवन्तिका श्रीवास्तव, प्राची, सरिता पाण्डेय, मल्लिका टण्डन, बृजेश प्रताप पाण्डेय, सुरेश यादव, शिवम गुप्ता, मो0 तालिब, आलोक श्रीवास्तव, जेपी वर्मा, सुन्दरम पाण्डेय, विशाल सिंह आदि सैकङो लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!