सरसों के खेत में ग्लाइसर छिड़कने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
1 min read
518 views
सरसों के खेत में ग्लाइसर छिड़कने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
तरबगंज ( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव ) थाना क्षेत्र के सिगहा चंदा में किसान कुंवर बहादुर तिवारी ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया गांव के ही लाल बहादुर व उदय नारायण शुक्ला व शोभाराम, शुभम मिश्रा ने उनके सरसों के खेत में ग्लाइसर का छिड़काव कर दिया जिससे उनकी सरसों की फसल नष्ट हो गई ,जिससे किसान काफी परेशान है, किसान ने कहा कि पहले छुट्टा पशुओं हम लोगों की फसल पर कहर बरपा रहे हैं लेकिन अब गांव के ही कुछ मन भर दबंग भी जब इसी तरीके से किसानों की फसल को नष्ट करने पर तुले हैं।प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि किसान के तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
