नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ऋण बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना का उठाएं लाभ -जिला समाज कल्याण अधिकारी

1 min read

 1,026 views

 

 

     गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनुसूचित जाति के निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध कराये गये ऋणों की एकमुश्त अदायगी के लिए नवीन एकमुश्त समाधान योजना लागू की गयी है जो दिनांक 30 जून, 2023 तक लागू रहेगी। इस योजना के अन्तर्गत एकमुश्त जमा करने पर बकायेदारों को आर्थिक लाभ प्राप्त होंगें जिसमें लाभार्थी के ऋण खाते में लगाया गया दण्ड ब्याज माफ किया जाना, चक्रबृद्धि ब्याज माफ किया जाना, ऋण गृहीता से वूसली जमा करने की तिथि तक/साधारण ब्याज की दर से धनराशि की गणना कराते हुये एकमुश्त जमा कराया जाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना में ऐसे ऋण गृहीताओं को आच्छादित किया जायेगा जिसके ऋण वसूली की अवधि 36/60 माह पूर्ण होने के बाद भी खाते में ऋण देयता अवशेष प्रदर्शित हो रही है। इस योजना के तहत परियोजना लागत एक लाख तक के मामलों में निस्तारण का अधिकार जिला समाज कल्याण अधिकारी का एवं एक लाख से अधिक परियोजना लागत के मामले में निस्तारण का अधिकार निगम मुख्यालय का होगा। उन्होंने कहा कि ऋण बकायेदार इस प्रक्रिया के अन्तर्गत दिनांक 30 जून, 2023 के पूर्व एकमुश्त धनराशि जमा करने पर खाते बन्द कर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु विकास भवन गोंडा कमरा नं0 -289 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!