नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 148,583 views

*महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

मोतीगंज गोंडा। महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के ‘श्री राम सभागार’ में हर्षोल्लास के साथ मेधावी छात्र-छात्र सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र संजीव तिवारी रहे । सर्वप्रथम अतिथियों ने विद्यालय परिसर में स्थापित 1857 के क्रांति के नायक राजा देवी बख़्श सिंह एवं विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री शीतला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत विद्यालय के ‘श्रीराम सभागार’ में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई मुख्य अतिथि प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि संजीव तिवारी ने कहा कि इसी विद्यालय की मिट्टी ने हमें जीवन में आगे बढ़ने का साहस दिया है। विद्यालय से मिला ज्ञान और गुरुजनों का आशीर्वाद ही आज हमारी पहचान है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए और मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए, तभी वे अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकेंगे। कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक डॉ. पदमनाथ पांडेय ,डॉ पवन प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय , एम एच अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रबंधक एवं अन्य अतिथियों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की परीक्षा 2026 में सर्वोत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं
हाईस्कूल से शिवानी 90%, अंशिका 88.3%, सुहानी मौर्य 87.16%, सौम्या सिंह 86.83%, जान्हवी शुक्ला 83.83%, रमेश यादव 83.83% इण्टरमीडिएट – वैज्ञानिक वर्ग अभय वर्मा 84.6%, आदर्श जायसवाल 81.8%, दृष्टि त्रिपाठी 81.6%, इण्टरमीडिएट – मानविकी वर्ग से कशिश सिंह 81%, कृषि वर्ग से प्रखर चौधरी 84.4%, उदय श्रीवास्तव 80.6%, इण्टरमीडिएट – व्यावसायिक वर्ग से शाहीन बानो 87.6%, मुस्कान 86%, वर्षा 83.4% माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की गृह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!