नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तकनीकी ज्ञान हेतु गन्ना किसानों का प्रशिक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 89,712 views

तकनीकी ज्ञान हेतु गन्ना किसानों का प्रशिक्षण

मोतीगंज गोण्डा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु जनपद गोण्डा के 50 किसानों के एक दल ने रविवार को उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। किसानों के दल को एक दिन पूर्व शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी गोण्डा सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शोध परिषद के प्रसार अधिकारी डॉ संजीव पाठक ने किसानों को गन्ना खेती मे यंत्रीकरण के महत्व पर चर्चा की। गन्ना किसानों ने तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रक्षेत्र भ्रमण कर सहफसली प्लॉटों को देखा। साथ ही किसानों ने नवीन उन्नत शील गन्ना प्रजातियों जैसे cos 18231आदि के प्लॉटों को देखा और उनकी पहचान कैसे की जाये, इसकी जानकारी प्राप्त की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण मैज़ापुर (गोण्डा) सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र आयोजित करता रहता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!