खाद्य सुरक्षा अधिकारी के ऊपर लगे आरोपों पर जांच में गौरा चौकी पहुंचे सहायक खाद्य अधिकारी
1 min read
52,169 views
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के ऊपर लगे आरोपों पर जांच में गौरा चौकी पहुंचे सहायक खाद्य अधिकारी
गौरा चौकी गोंडा।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप को लेकर बलरामपुर सहायक खाद्य अधिकारी गौरा चौकी पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर बयान दर्ज किया साथ ही सभी व्यापारियों से आरोपों पर शपथ पत्र भी लिया l
बृहस्पतिवार को गौरा चौकी के गौरा बुजुर्ग पंचायत भवन सभागार में व्यापारियों से अवैध वसूली और प्रताड़ना को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के विरुद्ध जांच में पहुंचे सहायक खाद्य अधिकारी बलरामपुर गिरिजेश कुमार दुबे ने बाजार के सभी व्यापारियों का बयान दर्ज किया और साथ ही व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर शपथ पत्र लिया l बीते दिनों 1 फरवरी दिन रविवार को गौरा चौकी बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय सिंह ने कई दुकानों से सैंपल लिया था , इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने गौरा चौकी चंद्रदीप रोड पर घंटों जाम लगाकर प्रदर्शन किया था l उसी दिन किराना व्यापारी राधेश्याम की दुकान पर नमूना लेने के बाद दलाल द्वारा ₹25000 वसूल किए जाने का आरोप भी लगा था l इस संबंध में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश को कार्यवाही के लिए शिकायत भी की थी l
इस अवसर पर बाजार के व्यापारी राधेश्याम, राजेंद्र, हीरालाल, परशुराम, जकीउल्लाह, लव कुश, आलोक कुमार, ओम प्रकाश, वाजिद अली, फहीम, दीपक कुमार, सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे l
