नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कामन लायर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 43,759 views

नवाबगंज (गोंडा) कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में रविवार को अधिवक्ता संगठन कामन लायर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी और महासचिव अभिषेक मिश्रा शामिल हुए वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अवधेश शुक्ला, एडवोकेट अरूण कुमार गौतम उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ताओं ने मुख्य एंव विशिष्ट अतिथियों को माला पहनाकर किया। बैठक में अधिवक्ता हित, समस्याओं एंव संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी अवधेश को सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान लखनऊ हाइकोर्ट से अधिवक्ता प्रिया सिंह, कर्नलगंज से जगदम्बा प्रसाद मौर्या, रामबाबू पांडे, दुर्गा प्रसाद यादव और राजेश पांडे ने अधिवक्ता हितों एंव समस्याओं को दूर करने के लिए अपने विचार रखे। बैठक में एडवोकेट लक्ष्मी सिंह, आदित्य तिवारी, राम प्रकाश यादव, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,शिम्मी, रमजान अली, कृष्ण कुमार, राज बंधु, राजेश कुमार, सुधीर तिवारी, राम सुंदर आर्या, राजेश गौतम, मुजीब,एडवोकेट हाइकोर्ट कुमारी दिव्या, आरजू, सुरेश कुमार, विनय कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!