गौरा विधायक ने प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन
1 min read
50,198 views
गौरा विधायक ने प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा।प्रधान स्पोर्टिंग क्लब परसौना की तरफ से आयोजित प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा सुबह फीता काटकर उद्घाटन किया l उद्घाटन मैच में गौरा विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया l उद्घाटन मैच की विजेता टीम आईपीपी देवरिया को गौरा विधायक ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया l
बभनजोत क्षेत्र के ग्राम सभा परसौना औराडीह में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौरा विधायक ने प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया l उद्घाटन मैच में आईपीपी देवरिया ने आजमगढ को पराजित किया l जबकि एक अन्य लीग मैच मुरादाबाद और आईपीपी देवरिया के मध्य खेला गया जिसमें मुरादाबाद ने पहले दोनों सेट 25-17 और 25-18 से जीतकर आईपीपी देवरिया को पराजित कर दिया l
इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष हाजी यूसुफ चौधरी, आयोजक प्रधान अब्दुल गफ्फार चौधरी, अयूब चौधरी, मनव्वर हुसैन चौधरी, मिनहाज, अब्दुल सलाम, मोहम्मद अफजल, सहित कई लोग उपस्थित रहे l
