नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वीर बलवान दिवस पर याद किए गए गुरु गोविंद सिंह व चारों साहबजादे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 756 views

वीर बलिदान दिवस पर याद किए गए, गुरु गोविंद सिंह व चारों साहबजादे

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट स्कूल सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में गुरु गोविंद सिंह व उनके चारों साहबजादे के त्याग बलिदान व पराक्रम को याद करते हुए ‘वीर बलिदान दिवस’ मनाया गया ।

इस अवसर पर चित्रकला, निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में मुनिया तिवारी प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय व अमन कुमार तृतीय, केश्मी भारती चौथे व हाजिरा बानो पांचवें स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त अंतिमा, नंदिनी, सूरज, काजल, सुमन, अंशिका मौर्या, मनीषा मौर्य,रिया शर्मा, संगीता भारती को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। निबंध लेखन में अमन भारती प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय व मनीष मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। ताज मोहम्मद व कमरुन्निसा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप कापी व कलम देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा गुरु तेग बहादुर सिंह व उनके चारों साहबजादे के त्याग, पराक्रम व बलिदान के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। स्कूल स्टाफ राम अनुज, शताब्दी वर्मा, पूनम यादव, सुरेश कुमार, देवेंद्र प्रताप, चित्रावती, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित र हे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!