नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विकासखंड बभनजोत में लगा कृषि मेला, किसानों को किया गया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 24,267 views

विकासखंड बभनजोत में लगा कृषि मेला, किसानों को किया गया सम्मानित

 

मनकापुर गोंडा।सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत
विकासखंड वभनजोत के में शनिवार को विकासखंड स्तरीय कृषि गोष्ठी/कृषि मेला आयोजन में किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने जिला कृषि अधिकारी सी पी सिंह के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद दोनों ने विभागवार लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण एवं अध्ययन किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से बुवाई समय से सिंचाई और समय से दवा और खाद देने से उनकी उपज बढ़ेगी l उन्होंने किसानों से सोलर लाइट प्लेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 75% सब्सिडी पर विकासखंड में उपलब्ध सोलर प्लेट एक बीघा खेत में लगाकर कीटों से बचाया जा सकता है l उन्होंने किसानों से काला नमक चावल की खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह फसल आय बढ़ाने में बड़ा उपयोगी है l उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री पर जोर देते हुए कहा कि जब तक किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे सरकार द्वारा संचालित न तो कोई योजना का लाभ मिलेगा और न ही सब्सिडी प्राप्त होगी, किसानों से फॉर्मल रजिस्ट्री कराने की अपील की l ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन भी जरूरी है l उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए से सब्जी और फल के उत्पादन को आवश्यक बताया l कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने सभी किसानों से भारत देश की एकता, अखंडिता, और देश की संप्रभुता की शपथ दिलाई
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम लगन वर्मा , कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एस के वर्मा, एडीओ ए जी अरविंद कुमार शुक्ला, केंद्र प्रभारी विजय कुमार वर्मा, राम विलास वर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, रामबाबू तिवारी, निलेश कुमार, अजीत कुमार, दशरथ वर्मा , शोहरत वर्मा ,सहित कई लोग उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!