नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

युवा चेतना दिवस का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 37,686 views

युवा चेतना दिवस का हुआ आयोजन

मोतीगंज गोंडा।एकल अभियान गतिविधि विभाग के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय एकल सप्ताह के अंतर्गत महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में युवा चेतना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर अकबाल बहादुर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अक़बाल बहादुर तिवारी ने कहा कि युवा चेतना दिवस का आयोजन युवाओं को जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए किया गया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को उद्धृत करते हुए कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय कहा कि युवाओं को अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एकल अभियान के केंद्रीय गतिविधि प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार चंचल कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, जो स्वामी विवेकानंद के दर्शन के अनुरूप है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। युवा चेतना दिवस के अवसर पर आरोग्य मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एकल विद्यालय के छात्र – छात्राओं के मध्य दौड़, रस्साकशी, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल संच अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, मालिक राम, देवनारायण, शिव प्रसाद, हनुमान प्रसाद गुप्ता, निरंकार गोस्वामी, राजेश, अरविंद, अंतिमा सिंह, लक्ष्मी, अनिल, प्रियंका सिंह कुसुम सिंह, प्रतिभा सिंह आदि के साथ संच बेलसर के सभी केन्द्र के आचार्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!