नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सर्दी के सितम के बीच सहारा बने कंबल* *अशर्फी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 51 जरूरत मंदों को बांटे कंबल* *अशर्फी लाल के तीन लाड़लों रणजीत, बलजीत व इन्द्रजीत की नेक पहल*

1 min read

 24,422 views

*सर्दी के सितम के बीच सहारा बने कंबल*

*अशर्फी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 51 जरूरत मंदों को बांटे कंबल*
*अशर्फी लाल के तीन लाड़लों रणजीत, बलजीत व इन्द्रजीत की नेक पहल*

मोतीगंज गोंडा। इस भीषण ठंड में जरूरत मंद लोगों को यदि कंबल मिल जाए तो क्या कहने। इस बात को धरातल पर उतारने का कार्य अशर्फी लाल जो कि सहायक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी रह चुके हैं के तीन बच्चों रणजीत, बलजीत व इन्द्रजीत द्वारा किया जा रहा है। इन बच्चों ने अपने पिता अशर्फी लाल की याद में अशर्फी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर उनके स्मृति दिवस पर प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों संवारी देवी, मीना कुमारी आर्य, शुभम् सिंह,आदर्श सिंह व मासूम सिंह ने शनिवार को पंडितपुर मनकापुर गोंडा में निर्मित अशर्फी लाल स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आमंत्रित इक्यावन जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरित किए। जिसमें बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल रहे। कंबल पाकर कई बुजुर्गों और परिवारों के चेहरे पर संतोष व खुशी साफ झलक रही थी। एक लाभार्थी बुजुर्ग महिला ने नम आंखों से धन्यवाद देते हुए कहा, ” इस ठंड में एक गर्म कंबल किसी वरदान से कम नहीं है। भगवान इन लोगों का भला करे।”
इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी मीना कुमारी आर्य ने आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इससे पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय अशर्फीलाल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में बलमिंदर, रमेश कुमार,शनी कुमार,मजनू, खुशीराम, रागिनी,सत्यावती, प्रियंका चौधरी, कोमल, कल्पना, स्वर्णिमा, श्रेष्ठ, जितेन्द्र,शिवम्, अमरजीत, अजीत, सुरजीत,अनुज,मालती, अंकित , जवाहरलाल,कैलाशा, शिवकुमारी, हीरालाल यादव, निर्मला,कवुतरा,फूलपता कोयला, रामनिवास,कान्ता, वन्दना ,संजू आदि पचासों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!