नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गीत, संवाद और सम्मान के साथ युवा शक्ति का हुआ शंखनाद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 16,431 views

राष्ट्र कथा महोत्सव: गीत, संवाद और सम्मान के साथ युवा शक्ति का हुआ शंखनाद

नवाबगंज (गोण्डा)। नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित ‘राष्ट्र कथा महोत्सव’ का छठवां दिन सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति के नाम रहा। इस अवसर पर जहां आध्यात्मिक गुरु रितेश्वरानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया, वहीं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पारंपरिक गीतों ने पांडाल में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा, जिसमें बाइक और स्कूटी जैसे पुरस्कारों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति: सद्गुरु रितेश्वरानंद

युवा संवाद सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्र कथावाचक सद्गुरु रितेश्वरानंद ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समय यदि सही दिशा में लगे, तो भारत को नई ऊंचाइयों पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल किताबी नहीं, बल्कि संस्कारों से युक्त होनी चाहिए। राष्ट्र के प्रति निष्ठा हमारे कर्मों में दिखनी चाहिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और कड़ा अनुशासन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने “आज नंदनी नगरिया निहाल सखियाँ” गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि पिछले छह दिनों से चल रहे भंडारे के लिए अब कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामग्री का सहयोग न दे, क्योंकि आयोजन समिति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम है।


मेधावियों पर हुई पुरस्कारों की वर्षा

                                                             प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात जनपदों के छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया।

  • सीनियर वर्ग: विजेताओं को बाइक और स्कूटी प्रदान की गई।

  • मिडल रैंक: 21,000 रुपये की नकद राशि।

  • जूनियर रैंक: 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार।

जनपदवार प्रमुख विजेताओं की सूची:

जनपद सीनियर (विजेता) मिडिल (विजेता) जूनियर (विजेता)
गोण्डा अंशिका आयुष भास्कर आयुष त्रिपाठी, आनामिका
बलरामपुर विनीत गुप्ता आयुष तिवारी प्रिंस पटेल
बहराइच कृष्ण कुमार सिंह आदित्य पांडे अभिनव यादव
बस्ती अस्मिता यादव मो. सुल्तान आशी
अयोध्या जय उपाध्याय अग्रिम पटेल प्रदीप्ति सिंह
लखनऊ कपिल कनौजिया अदिति यादव दरशिका दुवेदी
बाराबंकी तन्मय शुक्ला अंशु राठौर प्रतीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!