नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा-अयोध्या मार्ग पर ट्रक और अपाचे की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 58,711 views

नवाबगंज (गोण्डा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-अयोध्या मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और अपाचे बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या के नकहा तुरकौली निवासी 25 वर्षीय ननकू और 29 वर्षीय उमेश निषाद अपनी अपाचे बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। तभी बालापुर गांव के पास नवाबगंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरयू घाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवाबगंज पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। घायलों के परिजनों को अयोध्या पुलिस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। नवाबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!