नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भक्तिमय हुआ नवाबगंज: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई नौ दिवसीय भागवत कथा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 33,971 views

नवाबगंज में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकली शानदार कलश यात्रा

गोण्डा (नवाबगंज)। अवध धाम के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार को नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस पुनीत आयोजन के मुख्य यजमान भोजवाल परिवार ने स्वर्गीय पिता की स्मृति में यह अनुष्ठान रखा है।

भव्य कलश यात्रा से गूंजा नगर

भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर, मुख्य यजमान श्रीमती विमला देवी और उनके पुत्रों – अरुण कुमार भोजवाल, अनिल कुमार भोजवाल, संतोष कुमार भोजवाल, विनय कुमार भोजवाल, व श्रवण कुमार भोजवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

भागवत कथा व्यास पंडित देव शंकर महाराज के मार्गदर्शन में, कलश यात्रा संपूर्ण नगर से होते हुए भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ी और काली कुंड मंदिर पर पहुंचकर मंदिर परिसर की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वर्गीय पिता की स्मृति में आयोजन: दीन-दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

मुख्य यजमान अरुण कुमार भोजवाल ने बताया कि पूज्य माताजी की चारों धाम यात्रा के उपरांत, यह नव दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा स्वर्गीय पिता जी की स्मृति में आयोजित की गई है। कथा के उपरांत विशाल भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्त गण कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष, विजय कुमार भोजवाल, ने इस अवसर पर बताया कि उनकी माताजी श्रीमती विमला देवी की धार्मिक विचारधारा से प्रेरित होकर परिवार सनातन धर्म और मानव कल्याण के लिए निरंतर धार्मिक कार्यक्रम करता रहता है। उन्होंने कहा, “दीन दुखियों, गरीबों एवं असहायों की सेवा हेतु समर्पित रहना चाहिए, यही मानव जीवन में सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने संकल्प लिया कि परिवार इस प्रेरक धार्मिक परंपरा को जारी रखेगा।

हरिद्वार के व्यास करेंगे कथा वाचन

भागवत कथा का प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार-देहरादून के प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित प्रेम शंकर महाराज अपने मुखारविंदु से कथा का रसपान कराएंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान में नात-रिश्तेदारों के अलावा संपूर्ण नगर के लोगों को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!