एमएलसी उम्मीदवार का शिक्षकों ने किया स्वागत
1 min read
450 views
नवाबगंज/ गोंडा
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में गोरखपुर अयोध्या के निर्वाचन क्षेत्र से एमएससी के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह का प्राथमिक विद्यालय कटरा लकड़मंडी जफरापुर पर आगमन हुआ। जहां उपस्थित प्राथमिक शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एमएलसी उम्मीदवार का भव्य स्वागत किया। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित दर्जनों शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, समस्याओं का डटकर मुकाबला करें, ऐसे व्यक्ति के हाथों में जिम्मेदारी सौंपने चाहिए। आज से ही आप लोग अपने आपको देवेंद्र सिंह समझें। तत्पश्चात गोरखपुर- अयोध्या के निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक शिक्षकों से सम्पर्क करते हुए समस्याओं का डटकर मुकाबला करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षक नेता का सम्मान करने के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांडे, मंत्री प्रदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप पांडे, माधुरी तिवारी, श्री मनी श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सऊद रईस, सचिन जयसवाल, सोनी सिंह, अंकिता पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
