नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

25वीं गोरखपुर जोन तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,156 views

25वीं गोरखपुर जोन तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा के क्रिकेट ग्राउण्ड में गोरखपुर जोन की 25वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक ने कहा“खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की पहचान भी हैं। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन का परिचय दें। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अम्पायरों एवं उद्घाटन मैच में प्रतिभाग कर रही जनपद गोरखपुर पुलिस व जनपद संत कबीर नगर पुलिस के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया ।
पुलिस महानिरीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के द्वारा फेंकी गई गेंद को बल्ले से शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जनपदों- जनपद गोण्डा, जनपद गोरखपुर, जनपद संतकबीरनगर, जनपद देवरिया, जनपद बहराइच, जनपद श्रावस्ती, जनपद बलरामपुर, जनपद महाराजगंज, जनपद सिद्धार्थनगर, जनपद कुशीनगर की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!