जायसवाल समाज के प्रदेश संगठन मंत्री वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश जायसवाल को किया गया सम्मानित
1 min read
7,689 views
जायसवाल समाज के प्रदेश संगठन मंत्री वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश जायसवाल को किया गया सम्मानित
मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा। जायसवाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव समारोह पर गांधी पार्क के टाउन हॉल में जायसवाल समाज के प्रदेश संगठन मंत्री वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि जायसवाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव समारोह पर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) चारु चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अटल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कपिल जायसवाल, हरिराम जायसवाल, अनीता जायसवाल, विजय जायसवाल पवन जायसवाल जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल आदि के द्वारा जायसवाल समाज के प्रदेश संगठन मंत्री वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान वारिष्ठ पत्रकार दुर्गेश जायसवाल ने मौजूद सम्मानित गणों का आभार व्यक्त किया है।
