नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मिशन शक्ति 5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनकापुर में परिवार परामर्श केन्द्र, मॉडर्न आरक्षी बैरक और ओपेन जिम का किया गया लोकार्पण-

1 min read

 39,244 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । शनिवार दिनांक 11.10.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीज जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनकापुर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र, मार्डन आरक्षी बैरक और कार्यालय परिसर में स्थापित ओपेन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र में महिलाओं और परिवारों को सामाजिक, कानूनी और मानसिक / भावनात्मक सहायता प्रदान करायी जायेगी । इससे पारिवारिक कलह, घरेलू हिंसा और विवाह विच्छेद जैसे मामलों का सर्किल स्तर पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से निस्तारण किया जाएगा । परिवार परामर्श केन्द्र में कम्प्यूटर सिस्टम, टेबल, कुर्सी, वाटर डिस्पेंसर जैसी सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एवं कानूनविद्ध तथा एनजीओ के प्रशिक्षित व्यक्ति पारिवारिक विवादों को सुनकर निस्तारित करेंगे। यहाँ आने वाले समस्त नागरिकों को परामर्श, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे घरेलू हिंसा, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों के समाधान में मदद मिलेगी। यह केन्द्र मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं परिवार सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरेगा । इसके अलावा मॉडर्न आरक्षी बैरक पुलिस कर्मियों की सुविधा और आराम के लिए आधुनिक तकनीकी और भौतिक सुविधाओं से सुसज्जित है। प्रत्येक कर्मी के लिए बेड, गद्दा, तकिया, बेडशीट उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं उनके व्यक्तिगत सामान रखने के लिए अलमारी की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक बैरक में अटैच्ड शौचालय की भी व्यवस्था की गई है । बैरक में आरामदायक वातावरण और अत्याधुनिक संरचना सुनिश्चित की गई है,
जिससे ड्यूटी के पश्चात कर्मियों को पूर्ण विश्राम और सुरक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यालय परिसर में स्थापित ओपेन जिम में पुलिस कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक व्यायाम उपकरणों की व्यवस्था की गई है। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों से कर्मियों की तंदुरुस्ती बढ़ेगी और उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। *महोदय ने कहां कि पुलिस प्रशासन द्वारा यह कदम मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य न केवल महिला और बाल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, बल्कि कार्यालय परिसर में आधुनिक और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करना भी है। इससे पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता में सुधार होगा और आमजन को बेहतर सेवाएँ एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकेंगी।* इस पहल से यह संदेश स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन महिला एवं परिवार सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण और आधुनिक कार्यस्थल सुविधाओं के प्रति समर्पित है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल एवं प्र0नि0 मनकापुर श्री निर्भय नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!