पूर्व विधायक शितलू बाबा की पुण्यतिथि मनाई गई
1 min read
20,690 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक शीतला प्रसाद सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शितलू बाबा सादगी के प्रति मूर्ति रहे हैं उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन में अंगीकृत किया।उन्होंने आगे कहा कि शितलू बाबा ने अपने विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में अनेकों विद्यालय की स्थापना कराई। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जिसकी चर्चा आज भी जनमानस करता है ।विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य साधना सिंह ने कहा कि बाबा जी का मानना था की शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज सिंह, पवन कुमार सिंह के साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
