नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एकल विद्यालय का दस दिवसीय प्रशिक्षण सकुशल संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 21,004 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। एकल विद्यालय का 10 दिवसीय प्रशिक्षण एम बी मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों की भी रक्षा होती है। सनातन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्यों को नवीन शिक्षा पद्धतियों और तकनीकों से परिचित कराना था, जिससे वे अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें।एकल विद्यालय का समाज में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक मूल्यों का ज्ञान प्रदान करता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं और समाज में जागरूकता और समानता लाते हैं। यह विद्यालय एक शिक्षा क्रांति के रूप में काम करता है । इस दौरान संच अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह चित्तू सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हैं उनका आभार प्रकट किया और कहा किएकल विद्यालय केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के लिए समग्र विकास का एक सशक्त माध्यम हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 75 आचार्य एवं उनके प्रशिक्षकों को साहित्य देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बृजमोहन मित्तल शिव प्रसाद आकाश सिंह लक्ष्मी पूजा भवानी शंकर घूमर मिश्र आदि रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!