नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हे राम अब क्या होगा, क्षेत्र में लोग चीन में कोरोना की दस्तक से दहशत में

1 min read

 448 views

हे राम अब क्या होगा ,क्षेत्र में लोग चीन में कोरोना की दस्तक से दहशत में

 

 

मुस्लिम धर्म के लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा कर, देश की अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं

 

मोहम्मद सुलेमान

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) धानेपुर थाना क्षेत्र के लोग चीन में कोरोना की दस्तक से दहशत में और कहते हैं हे राम अब क्या होगा।

चीन में जिस तरह कोरोना महामारी फैली हुई है इसको सुन सुनकर और सोशल मीडिया पर देखकर लोग काफी दहशत में हैं।

लोगों का कहना है कि पहले भी चीन में ही कोरोना फैला था , इसके बाद कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया । जिसमें अपना भारत भी शामिल था, और यहां भी महामारी फैलने लगी जिसकी वजह से सरकार को मजबूर होकर लॉकडाउन लगवाना पड़ा, जिससे गरीब तबके के लोग काफी परेशान हुए ज्यादातर वह लोग परेशान हुए जो प्रतिदिन मजदूरी मेहनत करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे जब लॉकडाउन लग गया तो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे जिससे उनके परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर आ गए थे कुछ संस्थाओं द्वारा गरीबों में राशन वितरण कराया गया जिससे कुछ लोगों को राहत मिली लेकिन लॉकडाउन बढ़ता गया और लोग परेशान होते गए यहां के लोगों का कहना है कि भगवान ईश्वर ना करे कि पुनः ऐसी स्थिति हमारे देश में आए इस महामारी से हमारे देश को भगवान बचाए नहीं तो हम लोग पहले से ही परेशान हैं और आगे क्या होगा यह तो ईश्वर ही जानता है अगर देश में दोबारा लाख डाउन की स्थित आई तो हम लोग क्या करेंगे यह सोच कर लोग काफी दहशत में है और परेशान है!

वही हिंदू जाति के लोग कोरोना के रोकथाम के लिए पूजा- पाठ भी कर आने लगे हैं और मुस्लिम जाति के लोग अपने घरों पर और मस्जिदों पर जाकर नमाज अदा करते हैं और अल्लाह से अपने देश हिंदुस्तान की अमन-चैन और खुशहाली को कायम रखने की दुआ करते हैं और कहते हैं कि हमारा देश जैसे इस समय सुरक्षित है ऐसे हमेशा रहे अल्लाह करे कि हमारे देश में की हवा तक नाचू सके मुस्लिमों का अल्लाह पर पूरा भरोसा है कि अल्लाह उनकी दुआओं को कबूल करेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!