नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 33,364 views

 

बेलसर गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और इसके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास भी करता है। खेल खेलने से हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।उन्होंने आगे कहा कि महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रति वर्ष 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीता था। जिला कीड़ा सचिव राजेश चंद पांडेय ने कहा कि मेजर ध्यान सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ था। उन्होंने अपने खेल का जलवा कुछ इस तरह बिखेरा कि लोग उन्हें ‘हॉकी का जादूगर‘ कहने लगे। हमें उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में खेलों को अपनाकर स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के छात्र – छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस का शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कुल आठ टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में रॉयल योद्धा टीम विजेता रही जबकि चंद्रशेखर आजाद टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में चार टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल कबड्डी मैच में रानी दुर्गावती टीम विजेता रही। जबकि उपविजेता माँ गंगा टीम रही। इस अवसर पर विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों सत्यम वर्मा, अभय सिंह, समीर, हरिओम, मुकेश, आरजू, तमन्ना, पायल, अंशिका, सौम्या, प्रीति, कमलेश आदि को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। समस्त खेल प्रतियोगिताएं विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय के देखरेख में में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!