नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मां वाराही न्यूज चैनल द्वारा गुरूवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के पूजा पिक्चर पैलेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अभीष्ट योगदान देने वाले शक्तियों का जमावड़ा, किया गया सम्मानित

1 min read

 29,790 views

करनैलगंज (गोण्डा)। गुरूवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के पूजा पिक्चर पैलेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अभीष्ट योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाने वाली कई महान हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार सिंह “अतुल जी” मंगल भवन मनकापुर ने व संचालन याकूब सिद्दीकी द्वारा किया गया। मां वाराही न्यूज बैनर तले सुभाष सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोण्डा पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह रहे । अपने संबोधन में उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए 15 अगस्त को मां बाराही बैनर की स्थापना के छः वर्ष पूर्ण होने पर मां वाराही टीम के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा जिस तरह यह मां वाराही टीम समाज के गरीब,पीड़ित, शोषित ,वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़े कमजोर लोगों की आवाज बन रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीब पीड़ित शोषित वर्ग की आवाज उठाकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर दिख रहा है,यह अपने आप में आजादी आन्दोलन से कम नहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कुमार सिंह अतुल जी ने मां वाराही बैनर के कर्मयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मां वाराही न्यूज एक दिन इस देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। अपने उद्बोधन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन कम संसाधनों के बावजूद भी मां वाराही न्यूज के संस्थापक और उनकी टीम कार्य कर रही है, एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेगी। डा. शेर बहादुर सिंह ने वाराही टीम को अपने लक्ष्य पर अडिग रहने हेतु उत्साहवर्धन किया तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की महिलाओं के साथ लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है असल में आजादी उसी दिन मानी जायेगी जिस दिन महिलाओं के साथ अपराध बंद हो जायेगा। कार्यक्रम में सुश्री वर्तिका सिंह सिंह ने वाराही टीम के कार्यों और प्रयाशो की सराहना करते हुए कहा कि खबरों की निष्पक्षता ही किसी पत्रकार या अखबार को समाज में स्थापित कर सकती है। वहीं तहसीलदार सुभद्र यादव ने समाज और देश हित में मीडिया को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सचेत करते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और निष्पक्ष खबरें ही पत्रकार की पहचान है , देश व समाज हित के लिए प्रत्येक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में हनुमान सिंह विशेन , पी एन सिंह,डॉ.ए के सिंह, पी के सिंह,त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रमोद मिश्रा, डॉ आर बी सिंह,समीम अच्छन पूर्व चेयरमेन,पंकज श्रीवास्तव, माधव राज सिंह, प्रताप बली सिंह सरदार पृथ्वीपाल सिंह पाले,सहित अन्य कई लोगों ने अपने विचार रखे।

सम्मानित हुई विशिष्ट हस्तियों मां बाराही न्यूज़ के छठवें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, पी एन सिंह यूनिट हेड बजाज चीनी, सर्राफा संघ अध्यक्ष पिंटू मिश्रा, अभय अजनबी,मिलउच्चतर सेवा आयोग के सदस्य रहे डॉक्टर शेर बहादुर सिंह इंटरनेशनल शूटर सुश्री वर्तिका सिंह प्रोफेसर अकबाल बहादुर सिंह, बृजेश द्विवेदी प्राचार्य,बाबा मनमोहन भारती, अनुराग मिश्रा पत्रकार, राजकुमार सिंह,अशोक सिंह, डॉ आर बी सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी अधिवक्ता को मां बाराही स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

आयोजित कार्यक्रम में मनमोहन सिंह गुरु जी, नरेंद्र बहादुर सिंह गुरुजी,सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा सरदार पुनीत सिंह राहुल सिंह व्यापार मंडल प्रमोद सिंह पूर्व प्रधान, संतोष कुमार सिंह, राहुल सिंह, प्रशांत मिश्रा,संदीप सिंह, भोलू सिंह, पवन ओझा,प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह,अमरेश मौर्य, बाबा गणेश नाथ महराज, गुड्डू बाबा, श्रवन बाबा, महादेव मौर्य,अजीज अहमद मुफीस खान प्रधान, हारुन प्रधान, दुर्गेश वर्मा प्रधान, रवि सिंह, जितेंद्र सिंह,मार्शल स्टालिन, पूर्व प्रधान फरियाद, अशोक सिंह, अजय सिंह, जयचंद सिंह, डॉक्टर संजय सिंह दिव्य दृष्टि हॉस्पिटल, वीरेंद्र कुमार सिंह ठेकेदार, विवेक सिंह जि.प.सदस्य,डॉक्टर शकील अहमद ,डॉक्टर फरीद खान, शिवम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, राम प्रकाश सिंह,अनिल शुक्ला, राज बहादुर सिंह, रज्जन सिंह, आलोक सिंह, विजय गोस्वामी,बबलू सिंह, सुरेश वर्मा, सुनील,शत्रोहन सिंह,संजय गौतम, राम संजीवन गौतम, पंडित राजकुमार मिश्रा,पवन सिंह,विपिन प्रताप सिंह अधिवक्ता,जितेंद्र गोस्वामी,सचिन सिंह,शुभम सिंह, पराग सिंह, गप्पू शर्मा,कप्तान सिंह,अशोक सिंह, सुनील सिंह,मुन्नू सिंह कुलदीप सिंह,रणंजय सिंह, अमित सिंह, सचिन सिंह एडवोकेट, अवधराज गोस्वामी एडवोकेट, अंकित सिंह,प्रदीप सिंह, पुनीत सिंह, बृजेश सिंह सहित भारी तादात में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!