नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

युगल सरकार कुंज प्रजापति पंचायती मंदिर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

1 min read

 35,911 views

सभी ने जर्जर मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु किया सरकार से अनुदान की मांग

 

अयोध्या धाम । रामनगरी अयोध्या स्थित स्वर्ग द्वार मोहल्ले में प्राचीन श्री युगल सरकार कुंज प्रजापति पंचायती मंदिर समिति द्वारा वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन मंदिर में किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में साधु संत ,महंत गृहस्थ एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं व संत समाज ने सम्मिलित रहे समिति के अध्यक्ष रामदेव प्रजापति महामंत्री संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि यह परंपरा बीते 117 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा से पूर्व 8 जुलाई को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन 9 जुलाई को हुआ। समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या के प्रमुख संत, महंत और श्रद्धालु सम्मिलित हुए और उपस्थित साधु संतों को अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मान किया गया । समिति के पदाधिकारी द्वारा मंदिर की भोग राग़ एवं ठाकुर जी की पूजा पाठ देखरेख हेतु श्रीपाल दास को तिलक लगाकर रामनवमी पटिका देकर मंदिर पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने जानकारी दी की मंदिर अत्यंत प्राचीन धार्मिक धरोहर है, जिसकी सुरक्षा व संरक्षण आवश्यक है मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सरकार से मांग किया कि श्री युगल सरकार कुंज मंदिर को ‘जीणोद्धार’ में शामिल किया जाए तथा इसके जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महामंत्री संजय प्रजापति ने सरकार सम्मान किया कि इस प्रजापति समाज के मंदिर की स्थिति बहुत ही दयनीय है ऊपरी छत एकदम धड़क गई है जो कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकती है ऐसे में सरकार प्रजापति समाज व अन्य के जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मंदिर को भी जिला उधर हेतु धनराशि उपलब्ध कराए इस अवसर पर अध्यक्ष रामदेव प्रजापति कोषाध्यक्ष विश्वनाथ प्रजापति महामंत्री संजय प्रजापति, राम सुध प्रजापति, राम सनेही प्रजापति,रविंद्र प्रजापति गंगा प्रजापति ,ओमेंद्र प्रजापति , मिठाई लाल प्रजापति संतराम प्रजापति प्रहलाद प्रजापति , महाराजदीन प्रजापति ध्रुव प्रजापति अश्वनी प्रजापति पूर्व जिला पंचायत रामचंद्र प्रजापति सहित हजारों लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!