नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राईमरी और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने के ख़िलाफ़ महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 14,950 views

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी के अगुवाई में गोंडा कांग्रेसियों ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के 5000 प्राईमरी और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने के ख़िलाफ़ महामहिम राज्यपाल जी के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 5000 (प्राइमरी एवं जूनियर) विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया है जो युवा छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है कई जिलों मे आज से मर्ज भी कर दिए गयें हैं इसका व्यापक दुष्परिणाम सुदूर गाँव एवं वार्डों के बच्चों को पड़ेगा क्योंकि उन्हे दूसरे गाँव एवं वार्डों मे शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा जिससे उन्हे और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतें आएंगी इसके साथ ही मिड डे मील के तहत जो स्कूलों मे खाना बनाते थे उनकी नौकरी भी चली जाएगी बी0एड0,बी0टी0सी0 डिग्री लिए युवावों के लिए नौकरी की दिक्कतें खड़ी होंगी दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा हर चौराहे पर शराब के ठेके खुलवाये जा रहें हैं और शराब दिवस मनाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिसे नशे मे चूर होकर शिक्षा से दूरी बनाए रखें प्रदेश सरकार के इस जन विरोधी निर्णय को वापस लिए जाने हेतु मांग करते है कि उत्तर प्रदेश योगी सरकार के उक्त जनविरोधी निर्णय पर शीघ्र लगाम लगाई जाए जिससे सभी वर्गों के बच्चों छात्रों बेरोजगारों को न्याय मिल सके ।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में विशेष रूप से सैयद अब्दुल मुजीब शिवकुमार दुबे शहर उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीक़ी, शहज़ादे मेवाती हरिश्याम सोनी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली प्रद्युम्न शुक्ला, मो अकिल सुभाषचन्द्र पाण्डेय शरीफ अविनाश मिश्रा शाहिदा अंजुम शहर प्रवक्ता ज़रनील हयात संतोष ओझा निशा खातून राम राज सिंह हनुमान प्रसाद विजय गुप्ता कमलजीत राम कुमार तिवारी दशरथ लाल अरविंद शुक्ला राजेश श्रीवास्तव मोहम्मद शरीफ निरमेश श्रीवास्तव कवलजीत समेत तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!