नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवनियुक्त 549 सिपाही को डीआईजी व एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,451 views

 

बगहा। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में मंगलवार को शहर के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। बेतिया जिला बल के लिए नियुक्त 560 में से 549 सिपाहियों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। सिपाहियों के बीच चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय, एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रक्षित देवानंद कुमार राउत, साईबर डीएसपी गौतम शरण ओमी, एसडीपीओ विवेक कुमार दीप, रजनीश कुमार प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएसपी रक्षित देवानंद राउत ने बताया कि बेतिया जिला बल में 560 सिपाहियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें 295 महिला सिपाही एवं 265 पुरुष सिपाही शामिल हैं। इनमें से अभी तक 549 सिपाहियों ने अपना योगदान समर्पित कर दिया है। इन्हीं सिपाहियों को आज के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर डीआईजी हरकिशोर राय ने सिपाहियों को अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। कहा कि अपने सेवा काल में ऐसा कोई भी कृत्य नही करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने भी मौके पर नवनियुक्त सिपाहियों को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर सिपाहियों को कई संकल्प भी दिलाए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!