नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस की बैठक :15अगस्त तक बूथ स्तर तक संगठन निर्माण के साथ ही जिले ब्लॉक तहसील स्तर पर संगठन सृजन पर चर्चा

1 min read

 18,540 views

जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार 15अगस्त तक बूथ स्तर तक संगठन निर्माण के साथ ही जिले ब्लॉक तहसील स्तर पर संगठन सृजन पर चर्चा की गई ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय इंदिरा भवन दिल्ली में देश भर के जिलाध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व द्वारा बूथ स्तर तक संगठन से जन अभियान के तहत जिले से लेकर के भूत तक संगठन निर्माण की तिथि कर दी गई है इसी क्रम में एक सप्ताह के अंदर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन कर ब्लॉक स्तर तक उनकी जिम्मेदारी को तय किया जाना है आज तमाम लोगों द्वारा जिला एवं ब्लाक कमेटियों के लिए नाम सुझाए गए हैं शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी
जिले भर से आए हुए सैकड़ो पूर्व और निवर्तमान पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी से नियत तिथि के पूर्व ही जिले से लेकर बूथ स्तर तक संगठन सृजन हेतु सबके सुझाव आमंत्रित हैं सब की सलाह के अनुसार ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा आप सभी लोग अभी से ही जिम्मेदारों के नाम को तय करना शुरू कर दें
इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने भी शहर कांग्रेस कमेटी के साथ ही वार्ड तक कमेटी गठन के लिए उपस्थिति नेताओं के सुझाव आमंत्रित किए
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अरशद खान लोदी पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, शिव कुमार दूबे,अफजल खान, रघुपति त्रिपाठी, इरशाद हुसैन, अरविंद शुक्ला, जगदीश यादव, राम सिंह…… सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!